Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

अब लगातार बढ़ रही है देहरादून में सर्दी, जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क हैं। पर्वतीय जिलों में सर्दी बढ़ने लगी है, वहीं मैदानी जिलों में धीरे धीरे सर्दी बढ़ रही है। राजधानी देहरादून में भी हर दिन तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में तीन चार दिनों में देहरादून में बहुत ज्यादा सर्दी होने लगेगी। हालांकि, सर्दी सुबह, शाम को रात को ही रहेगी। फिलहाल दिन में राहत मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी
गुरुवार 14 नसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 से 17 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 18 से 21 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में देहरादून में सर्दी बढ़ जाएगी। 14, 15 18 नवंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।