अब यूपी में भी आम आदमी पार्टी ने दौड़ाया करंट, यहां भी बांट दी 300 यूनिट फ्री बिजली
आम आदमी पार्टी ने अब विभिन्न राज्यों में चुनावी नैया पार करने के लिए बिजली का करंट दौड़ाना शुरू कर दिया है। गोआ, उत्तराखंड, सहित कई राज्यों में आम आदमी पार्टी फ्री बिजली देने का वादा कर चुकी है। अब यूपी में भी पार्टी ने फ्री बिजली देने का चुनावी वायदा कर डाला।
आम आदमी पार्टी ने अब विभिन्न राज्यों में चुनावी नैया पार करने के लिए बिजली का करंट दौड़ाना शुरू कर दिया है। गोआ, उत्तराखंड, सहित कई राज्यों में आम आदमी पार्टी फ्री बिजली देने का वादा कर चुकी है। अब यूपी में भी पार्टी ने फ्री बिजली देने का चुनावी वायदा कर डाला। अब कई राजनीतिक दल इसे चुनावी शिगूफा बता रहे हैं। कारण ये है कि यदि पूरे देशभर में फ्री बिजली बांट दी जाएगी तो इसके लिए आर्थिक बोझ कहां से पूरा किया जाएगा। वहीं, पार्टी का कहना है कि जब हम दिल्ली में ऐसा कर सकते हैं तो अन्य राज्यों में क्यों नहीं कर सकते हैं।यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज लखनऊ में ऐलान किया है कि यूपी में सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर ही हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। बता दें कि यूपी में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आप कल ही जारी कर चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महंगे बिजली के बिलों से मुक्ति दिलाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। अब देखना आम आदमी पार्टी का बिजली का ये करंट चुनावों में कितना काम करता है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






