Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 2, 2026

अब एक स्कूल में दस छात्र के साथ ही एक गुरुजी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के एक स्कूल में कम से कम 10 छात्रों के साथ ही एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल की इमारत को सील कर दिया गया और उसे कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया।

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के एक स्कूल में कम से कम 10 छात्रों के साथ ही एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल की इमारत को सील कर दिया गया और उसे कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया। चिक्कमगलुरु के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश ने बताया कि चिक्कमगलुरु के जीवन ज्योति हाई स्कूल में छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों सहित कुल 470 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं देखे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सभी कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्कूल में तैनात किया गया है। कर्नाटक के कई स्कूलों के छात्रों और स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी राज्य में नियमित रूप से ऑफलाइन कक्षाएं जारी हैं। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने हाल ही में कहा था कि अगर कोरोना मामले बढ़ते हैं तो सरकार परीक्षा और स्कूलों को बंद करने में पीछे नहीं हटेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि नियमित ऑफ़लाइन कक्षाएं जारी रखने में कोई समस्या नहीं है। चिक्कमगलुरु में पिछले सप्ताह जवाहर नवोदय विद्यालय के 59 छात्रों सहित कम से कम 69 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें, कर्नाटक में शनिवार को कुल 320 नए कोविड​​​​-19 मामले और दो मौत दर्ज की गई थीं। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की 30,00,105 हो चुकी है, और इससे कुल 38,257 लोग जान गंवा चुके हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *