Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

कोरोना को लेकर अब मसूरी में की जाएगी सख्ती, मास्क के साथ ही कोविड बचाव के उपाय जरूरी

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बाद अब देहरादून जिला प्रशासन ने मसूरी में भी सख्ती का मन बना लिया है। मसूरी में क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और नए साल के मौके पर खासी भीड़ जुटने का अनुमान है। ऐसे में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मसूरी में क्रिसमस से लेकर नववर्ष की शुरुआत तक मसूरी और आसपास के पर्यटक स्थलों में बड़ी संख्या में सैलानी देशभर से पहुंचते हैं। इसके अलावा मसूरी में आगामी 26 दिसंबर से होने वाले पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल में भी खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इससे कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दूनवासियों से भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार विन्टरलाइन कार्निवाल की तैयारियों के सम्बन्ध में गठित विभिन्न आयोजन समितियों के सदस्यों साथ बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल के सफल आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों के सदस्यों को आपसी समन्वय करते हुए कार्निवाल में विभिन्न व्यवस्था बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा समय-सारणी आदि के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष का अन्तिम सप्ताह होने तथा कार्निवाल के दृष्टिगत पर्यटकों के भारी संख्या में आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समितियों के सदस्यों/अधिकारियों को अपने स्तर पर भी बैठक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जारी एसओपी का परिपालन कराने तथा कोविड बचाव से सम्बन्धित व्यवहार का परिपालन करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मास्क, सेनिटाईजर आदि का परिपालन करवाने तथा जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित करने के निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चैहान, एसई जलसंस्थान नमित रमोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, पीआरओ आईटीबीपी मसूरी धमेन्द्र भंडारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल उपस्थित रहे।