अब एनटीआर जूनियर केजीएफ के डायरेक्टर के साथ मचाएंगे धमाल, पहला पोस्टर जारी
साउथ फिल्म आरआरआर और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सफलता के बाद, एनटीआर जूनियर और प्रशांत नील मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स की ओर से अब एनटीआर 31 (NTR31) प्रोजेक्ट के लिए मिलकर काम किया जाएगा। एनटीआर जूनियर के जन्मदिन के अवसर पर, फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें एनटीआर जूनियर का जोरदार अंदाज नजर आ रहा है। फिल्म प्रेमियों से लेकर फिल्म समीक्षकों तक, दुनिया भर के लोग ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की प्रशंसा और प्यार की बौछार करते रहे हैं। चूंकि दोनों फिल्मों ने दिल जीत लिया और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए। दर्शकों की निगाहें अब एनटीआर 31 पर है। फिल्म के फ्लोर पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
जहां एनटीआर जनता के नायक हैं, वहीं प्रशांत नील जनता के फिल्म निर्माता हैं। यह जोड़ी एनटीआर 31 को सबसे रोमांचक अखिल भारतीय फिल्मों में से एक बनाने जा रही है। प्रोजेक्ट के बारे में प्रशांत नील बताया कि यह ऐसा आइडिया है जो मेरे दिमाग में 20 साल पहले आया था। फिल्म के परिमाण और पैमाने ने मुझे पीछे कर दिया। आखिरकार आज मंच तैयार है मेरे सपनों हीरो के साथ मेरे सपनों का प्रोजेक्ट बनाने के लिए मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स की ओर से निर्मित, प्रशांत नील द्वारा निर्देशित और एनटीआर जूनियर अभिनीत, NTR31 अप्रैल 2023 में फ्लोर पर जाएगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






