Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अब फेसबुक लाइव के जरिये जनता से जुड़ेगी कांग्रेस, चुनावी घोषणापत्र के लिए मांगेगी सुझाव, आप भी दे सकते हैं सुझाव

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही आमजन की भी इसमें भागादीरी की योजना है। ताकी चुनाव घोषणा पत्र बनाते समय कोई भी पहलू छूट न जाए।

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही आमजन की भी इसमें भागादीरी की योजना है। ताकी चुनाव घोषणा पत्र बनाते समय कोई भी पहलू छूट न जाए। इसके लिए अब कांग्रेस फेसबुक लाइव के जरिये आमजन से जुड़ने की योजना बना रही है। इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत जनता से रूबरू होंगे। साथ ही लोगों से घोषणापत्र के लिए सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोषणापत्र में सुझाव के लिए हर जिलों में प्रभारी भी बनाए गए हैं। साथ ही विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं। बताया कि मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नव प्रभात की अध्यक्षा वाली मैनिफेस्टो कमेटी ने अपने स्तर पर जनता के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कायम कर अपनी रिपोर्ट की तैयारी कर ली है।
उन्होंने बताया कि अब अंतिम दौर में पार्टी आम नागरिकों की राय व सुझाव जानने के लिए राज्य के शीर्ष नेतृत्व को फेस बुक व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म से रुबरू करवा कर जनता की राय जानेगी। साथ ही उनके उपयोगी सुझावों को अपने घोषणा पत्र में सम्मलित करेगी। धस्माना ने बताया कि इस कार्यक्रम की तिथि जल्द तय कर दी जाएगी। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लोगों से सीधे संवाद करेंगे। इसकी अगली कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह भी फेस बुक लाइव के जरिए जनता से सुझाव मांगेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।