Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

अब पांच से 12 साल के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन, डीसीजीआइ ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना के खिलाफ अभियान में भारत को बड़ी राहत मिल रही है। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी। ड्रग कट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इन वैक्सीन के प्रतिबंधित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

कोरोना के खिलाफ अभियान में भारत को बड़ी राहत मिल रही है। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी। ड्रग कट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इन वैक्सीन के प्रतिबंधित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है। कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले बच्चों पर ही नजर आ रहा था। इससे पहले 12 से 15 साल तक के बच्चों को मार्च के महीने में ZyCoV–D कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लगाने का अभियान शुरू किया गया था, जिसका फायदा लाखों बच्चों को मिला।
भारत के औषधि महानियंत्रक ( DCGI) ने आज 6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की Covaxin के सीमित इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। DCGI ने वैक्सीन निर्माता को प्रतिकूल घटनाओं के डेटा सहित सुरक्षा डेटा को पहले दो महीनों में हर 15 दिनों में उचित विश्लेषण के साथ पेश करने का निर्देश भी दिया है। स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भारत की कोविड से लड़ाई अब और अधिक मज़बूत हो गई है। 6 से 12 आयुवर्ग के लिए ‘Covaxin’ और 5 से 12 आयुवर्ग के लिए ‘Corbevax’ व 12 से ऊपर के आयुवर्ग के लिए ‘ZyCoV-D’ की 2 डोज को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *