Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड में अब एक ही मकान में किराए पर रह रहे पति और पत्नी दोनों को ही मिलेगा मकान किराया भत्ता, शासनादेश जारी

उत्तराखंड में राजकीय सेवा में कार्यरत पति और पत्नी दोनों को एक ही मकान में किराए पर रहने की स्थिति में मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में आज सचिव अमित सिंह नेगी की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में राजकीय सेवा में कार्यरत पति और पत्नी दोनों को एक ही मकान में किराए पर रहने की स्थिति में मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में आज सचिव अमित सिंह नेगी की ओर से शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। इस शासनादेश से राज्य कर्मियों को एक बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।
अभी तक उत्तराखंड में राजकीय सेवा में पति और पत्नी के कार्यरत होने और एक ही आवास में रहने पर पति या प त्नी दोनों में से एक को मकान किराया भत्ता दिया जा रहा था। वर्तमान में भारत सरकार में ये व्यवस्था है कि यदि पति और पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं। वे एक ही स्टेशन में कार्यरत ऐं तथा एक ही किराए के मकान में रह रहे हैं, तो मकान किराया भत्ता दोनों को देने की व्यवस्था है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए ये बड़ा निर्णय किया है। इस संबंध में राज्यपाल ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
शासनादेश देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

HRA 28-12-2021

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।