Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

video: खेला होवे के बाद अब आया नया नारा-खदेड़ा होइबे, यूपी के चुनाव प्रचार में गूंज रहा ये गीत

पश्चिम बंगाल के चुनावों में 'खेला होबे' नारे की तर्ज पर अब खदेड़ा होइबे यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान सुनाई देने लगा है।

यूपी, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार के प्रपंच को भी तेज कर दिया है। इसके तहत नए नए गीत बन रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड के सीएम की शान में यहां गीत के वीडियो सोशल मीडिया में रिलीज हो रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनावों में ‘खेला होबे’ नारे की तर्ज पर अब खदेड़ा होइबे यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान सुनाई देने लगा है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में ‘खेला होबे’ का स्लोगन दे बीजेपी को पटखनी दी थी। अब उसी तर्ज पर अखिलेश यादव भी चुनाव को फतह करना चाह रहे हैं। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को नया चुनावी गाना रिलीज किया। गाने की खूब चर्चा हो रही है। गाने में “मुंह के बल बीजेपी गिरिहें, खदेड़ा होइबे.। आदि लाइनों का इस्तेमाल किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस साल की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल चुनावों में ‘खेला होबे’ स्लोगन की खूब चर्चा हुई थी। वहीं, अब समाजवादी पार्टी ने गाने के माध्यम से बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही फरवरी-मार्च में संभावित चुनावों में जीत का दावा किया है। गाने में दावा किया गया है कि अगर समाजवादी पार्टी फिर से सरकार बना लेती है तो यूपी में खुशियों का मेला होगा। इस गाने की लाइनों में मेला होइबे…, खडेड़ा होइबे…खेला होइबे… जैसे शब्दों का इस्तेमाल बहुत ही खूबसूरती के साथ किया गया है। इस गाने में अवधी और भोजपुरी के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भोजपुरी गायक और नेता निरहुआ ने भी एक गाना यूपी में चुनाव को देखते हुए गाया है। इस गाने में सीएम योगी के विकास कार्यों को बताते हुए वोटरों को रिझाने की कोशिश की जा रही है। इस गाने की लाइनें हैं, चाहे जोर लगा लो…चाहे जितना शोर मचा लो, आएंगे फिर योगी ही… यह गाना भाजपा की लगभग हर चुनाव रैलियों में गूंज रहा है।