कपड़े ही नहीं, ये भी धो डालें वाशिंग मशीन में, बस जान लीजिए तरीका
अमूमन व्यक्ति वाशिंग मशीन का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े धोने के लिए करता है। वहीं, कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप वाशिंग मशीन में साफ कर सकते हैं, लेकिन आपको इसका पता नहीं होता। कपड़ों के अलावा काभी कुछ ऐसा है, जिसे आप वाशिंग मशीन में धो सकते हैं। यदि आप भी वाशिंग मशीन में आजतक सिर्फ कपड़ों को ही धोते आए हैं, तो फटाफट यहां मशीन में धोने वाले दूसरे सामानों के बारे में जान लें। क्योंकि ये चीजें वाशिंग मशीन में धोने से चमक जाएंगी। खबर पर बने रहिए। हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आप वाशिंग मशीन में किस तरह की वस्तुओं को धो सकते हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हेयर एक्सेसरीज
कैप, हेयर बैंड या फिर अन्य हेयर एक्सेसरीज को आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। इन चीजों को आप वॉशिंग मशीन में डालकर जेंटल साइकिल मोड पर चला दें। इसे धोने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता नहीं है। वहीं अगर इन चीजों में कागज जैसी चीजें हैं, तो उसे वॉशिंग मशीन में न धोए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बच्चों के सॉफ्ट टॉयज
सॉफ्ट टॉय को आप वॉशिंग मशीन में भी धो सकते हैं। इससे इनकी क्वालिटी और शेप जरा भी खराब नहीं होता है। इसे मैश बैग में डालकर ठंडे पानी से मशीन में धोएं। ध्यान रखें कि स्पीड जेंटल होनी चाहिए। फिर बाहर इन्हें रस्सी पर सूखने के लिए टांग दें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तकिया
अभी तक आप वाशिंग मशीन में सिर्फ तकिए के कवर धोते रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि मशीन में पूरा तकिया धोया जा सकता हैं। यह बिल्कुल सेफ होता है। बस इसे मशीन में हल्के गर्म पानी के साथ डालकर कम स्पीड पर धोएं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सारा साबुन तकिए से निकल गया है, इसे ठंडे पानी से खंगालें। ध्यान रखें एक समय पर दो तकिया जरूरी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कैनवास शूज
कपड़ों की तरह आप वाशिंग मशीन में कैनवास शूज को भी धो सकते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नहीं होता है, ऐसे में वह ब्रश से घंटों जूतों को चमकाने में मेहनत करते रहते हैं। जबकि इसे नॉर्मल पानी और जेंटल साइकिल के साथ आसानी से मशीन में मिनट भर में साफ किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जिम बैग बैकपैक
वाशिंग मशीन में आप पसीने, धूल-डस्ट से गंदे हुए जिम बैग और बैकपैक को भी धो सकते हैं। बस इसके सारे पॉकेट्स को खोलकर मशीन में डाल दें और ठंडे पानी के साथ जेंटल साइकिल में इसकी धुलाई करें।
किराने वाले बैग
किराने वाले बैग को आप मशीन में धो सकते हैं। जी हां ये सच है। अगर आप गूट का बैग इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें आसानी से वॉशिंग मशीन में वॉश कर सकते हैं। यदि आप उन्हें नहीं धोते हैं, तो वे आपके लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं। ताजी सब्जियों और खुले किराने के सामान में जहरीले तत्व इसमें मिल सकते हैं। यदि बैग कपास, कैनवास या पॉलिएस्टर से बने होते हैं, तो आप उन्हें किसी भी नुकसान की चिंता किए बिना आसानी से मशीन में धो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
योग मेट
योग मेट का इस्तेमाल यदि आप रोज करते हैं, तो इसकी सफाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसे हाथ से ही साफ करते हैं, लेकिन आप इसे वाशिंग मशीन में भी धो सकते हैं। हल्के गर्म पानी के साथ मशीन में योग मेट को बहुत आसानी से और कम समय में साफ किया जा सकता है। इसके अलावा आप छोटे कारपेट को भी इसमें धो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
किचन एक्सेसरीज और बैग
क्लीनिंग मैट्स, गलव्स या फिर किचन में रबर की अन्य चीजों को भी आप वॉशिंग मशीन में साफ कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो वेजिटेबल बैग को भी वॉशिंग में साफ कर सकते हैं। अगर आप कॉटन का बैग इस्तेमाल करती हैं तो कपड़ों के साथ ही वॉशिंग मशीन में डाल सकती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
टेबल क्लॉथ के साथ माउस पैड
इन दिनों ज्यादातर लोग घर से ही काम कर रहे हैं लेकिन टेबल पर मौजूद गंदगी को लोग कम ही नोटिस करते हैं। माउस पैड में धूल मिट्टी काफी चिपकी हुई होती है लेकिन लोग सिर्फ टेबल क्लॉथ धोते हैं। ऐसे में आप अपने माउथ पैड को भी वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं।
स्पोर्ट्स गियर और शॉवर कर्टन
स्पोर्ट्स गियर पर पसीना चिपक जाता है, ऐसे में आप चाहें तो इसे वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं। इसे आप तकिये के कवर में डालकर वॉशिंग में डाल दें। इस दौरान वॉशिंग मशीन को स्लो मोड पर रखें और नॉर्मल डिटर्जेंट का उपयोग करें। वहीं आप वॉशिंग मशीन में बाथरूम एक्सेसरीज को भी धो सकती हैं। बाथरूम एक्सेसरीज में पर्दों पर ध्यान लोगों का कम ही जाता है। महीनों तक वो गंदे टंगे रहते हैं, ऐसे में आप इसे वॉशिंग मशीन में नॉर्मल पानी से भी साफ कर सकती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रेशमी कपड़ा
आप रेशमी कपड़े को वाशिंग मशीन में धो सकते हैं। जी हां ये सच है। रेशम के कपड़े वॉशिंग मशीन में धोने से खराब नहीं होते हैं। यदि आप रेशम पर लगे दागों को साफ करना चाहते हैं तो उसे जालीदार थैले में डालकर वॉशिंग मशीन में चला दें। अच्छे से साफ करने के लिए हल्का तरल डिटर्जेंट ऐड करें। कपड़े को बिना किसी नुकसान के साफ करने के लिए धीमा रखें। धोने के बाद, आप अपने रेशम के कुर्ते, साड़ी या किसी अन्य पहनावे को हवा में सुखा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार फ्लोर मैट
आपके जूते न सिर्फ घर में बल्कि कार में भी गंदगी और धूल लाते हैं। कई बार हम फर्श पर तरल पदार्थ या खाने का सामान गिरा देते हैं। इसलिए, फर्श पर मैट बेहद गंदे हो जाते हैं और जर्म्स, बैक्टीरिया के जमा होने का स्थान हो सकते हैं। हालांकि, कार मैट वॉश साइकिल में सर्कुलर मूवमेंट को झेलने के लिए काफी सख्त होते हैं। आप उन्हें ठंडे पानी में धो सकते हैं और फिर उन्हें सूखने के लिए खुले में लटका सकते हैं। उन्हें मशीन में डालने से पहले, आपको सतह पर जमा गंदगी को ब्रश से जरूर साफ कर लेना चाहिए। मैट्स को बिना ब्रश से साफ किए बगैर वॉशिंग मशीन में धोने की गलती न करें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



