उत्तराखंड में नौ जिले में नहीं मिले एक भी कोरोना संक्रमित, 10वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नौ जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, राहत की बात ये है कि 10वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार एक मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 30 अप्रैल को आठ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 330 केंद्रों में 9727 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.05.01 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92403 हो गई है। इनमें से 88798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 8 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 106 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



