ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट से आ सकती है कोरोना की नई लहर, दे सकते हैं मानव शरीर की इम्युनिटी को चकमा
दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो नए सब-वैरिएंट मानव शरीर में मौजूद इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं। इसकी वजह से कोरोना की नई लहर भी आ सकती हैं।
दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो नए सब-वैरिएंट मानव शरीर में मौजूद इम्युनिटी को चकमा दे सकते हैं। इसकी वजह से कोरोना की नई लहर भी आ सकती हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है, उनके खून में ये सब-वैरिएंट पनपने में बहुत कम सक्षम है।रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कई संस्थानों के वैज्ञानिक Omicron के BA.4 और BA.5 सब-वैरिएंट के बारे में अध्ययन कर रहे थे, जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने अपनी मॉनिटरिंग लिस्ट में जोड़ा था। उन्होंने पिछले साल के अंत में पहली बार ओमिक्रॉन से संक्रमित 39 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की, जिसमें यह बात सामने आई है।
भारत में कोरोना की स्थिति देखी जाए तो एक दिन में कोविड-19 के 3,324 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई। वहीं, भारत में संक्रमण से 40 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,843 पर पहुंच गई है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,092 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,36,253 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






