Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत में कोवैक्सीन लगाने वालों को फिलहाल विदेश यात्रा में राहत नहीं, डब्ल्यूएचओ की सूची में नहीं है नाम

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाने वाले लोगों को शायद विदेश यात्रा में राहत ना मिले। कारण ये है कि अभी तक कोवैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में नहीं है।

भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी अभी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना महामारी की वजह से आज भी कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि कई देश वैक्सीन लगा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति दे रहे हैं और कुछ देश इसकी तैयारी में हैं। वहीं, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाने वाले लोगों को शायद इसमें राहत ना मिले। कारण ये है कि अभी तक कोवैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में नहीं है। इसे लेकर भारत बायोटेक की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में कई देश दूसरे देश से आने जाने के लिए फ्लाइट शुरू कर सकते हैं। ऐसी फ्लाइट में वे यात्री ही यात्रा कर पाएंगे, जिन्हें कोरोना के टीकों की दोनों डोज लगी है। अब कोवैक्सीन के सूची में शामिल नहीं होने से इस टीके को लगाने वालों के लिए विदेश यात्रा फिलहाल संभव नहीं है।
सूची में हैं इन वैक्सीन के नाम
फिलहार कोवैक्सीन की दोनों खुराकें लगवाने वाले लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा की छूट नहीं मिली है। बता दें कि जिन देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को छूट दी है, उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन यूज लिस्टिंग की ओर से स्वीकृत की गई वैक्सीन को ही मंजूरी दी है। इस सूची में मॉडर्ना, फाइजर, एस्ट्राजेनेका, जानसेन, सिनोफार्म और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड शामिल हैं, लेकिन कोवैक्सीन को इसमें जगह नहीं मिली है।
भारत बायोटेक ने जाहिर की इच्छा
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक भारत बायोटेक ने डब्ल्यूएचओ की सूची में खुद को शामिल करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने और ज्यादा जानकारी की मांग की है। उनके मुताबिक, प्री-सबमिशन बैठक मई-जून में प्लान की गई है। इसके बाद फर्म की तरफ से डोजियर जमा किया जाएगा। इस डोजियर की समीक्षा के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से वैक्सीन को शामिल करने का फैसला लिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ सप्ताह से लेकर महीने तक लग सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि को वैक्सीन फिलहाल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमरजेंसी यूज लिस्टिंग में शामिल नहीं है, ऐसे में जिन लोगों ने कोवैक्सीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई है, उन लोगों की विदेश यात्रा पर रोक लग सकती है। इस सूची में कोविशिल्ड शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *