Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में दस जिलों में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित, अब दो जिले हैं कोरोना मुक्त, 13वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना से फिलहाल राहत है। मंगलवार 19 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में कोरोना से फिलहाल राहत है। मंगलवार 19 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार 13वां दिन है, जब कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। दस जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, कोरोनामुक्त तीन जिलों में उत्तरकाशी में आज एक संक्रमित मिला। इससे अब कोरोनामुक्त जिलों की संख्या तीन से घटकर दो रह गई है। एक दिन पहले सोमवार 18 अक्टूबर को प्रदेश में कोरोना के मात्र तीन नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 801 केंद्रों में 22038 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.19 Health Bulletin
अब तक कुल 7397 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343765 हो गई है। इनमें से 330065 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 175 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7397 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। एक मरीज की मौत हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 370 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।