Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड के 11 जिलों में नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित, वैक्सीन की पहली डोज पूर्ण, 20 नवंबर तक कोविड प्रतिबंध लागू

कोरोना के लिहाज से उत्तराखंड में राहत भरी खबरें हैं। राहत की बात ये है कि लगातार 12वें दिन भी प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। साथ ही 11 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला।

कोरोना के लिहाज से उत्तराखंड में राहत भरी खबरें हैं। राहत की बात ये है कि लगातार 12वें दिन भी प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। साथ ही 11 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं, उत्तराखंड के तीन जिले उत्तरकाशी, टिहरी और चंपावत कोरोना से मुक्त हैं। इन जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। सोमवार 18 अक्टूबर की साम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के मात्र तीन नए संक्रमित मिले। इनमें देहरादून में मात्र दो और हरिद्वार में एक नया संक्रमित मिला। इससे एक दिन पहले रविवार 17 अक्टूबर को नौ नए संक्रमित मिले थे।उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1066 केंद्रों में 19786 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.18 Health Bulletin
अब तक कुल 7397 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343759 हो गई है। इनमें से 330058 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 176 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7397 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 370 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू हटा, कोविड प्रतिबंध लगा, 20 नवंबर तक रहेगा जारी, पढ़िए नियम