Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

उत्तराखंड में लगातार पांचवे दिन नहीं हुई कोरोना से कोई मौत, नए संक्रमित भी मिले कम, टीकाकरण में रफ्तार बढ़ी

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का हमला धीमा पड़ गया है। लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का हमला धीमा पड़ गया है। लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। रविवार एक अगस्त की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 22 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार पांचवा दिन है, जब किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शनिवार 31 जुलाई को 38 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7362 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342161 हो गई है। इनमें से 328153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 45 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 609 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7362 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.91 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। एक अगस्त को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 6 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 556 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 236 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शनिवार 31 जुलाई को 38 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार 30 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस, गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित, बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित, मंगलवार 27 जुलाई को कोरोना के 43 नए संक्रमित, सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित, रविवार को 25 जुलाई को 51 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की संख्या में उछाल
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार एक अगस्त को 520 केंद्रों में 95874 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 31 जुलाई को 699 केंद्रों में 81375 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 30 जुलाई को 706 केंद्रों में 86869 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 28 जुलाई को 470 केंद्रों में 3382 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 26 जुलाई को 574 केंद्रों में 31930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

You may have missed