Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में नौ फीसद की कमी, उत्तराखंड में होने लगी है कोरोना की विदाई

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में 9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में 9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। सोमवार 23 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2022 नए मामले सामने आए। इस दौरान 46 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से अब तक कुल 524459 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 14832 है। पिछले 24 घंटे मे कोरोना से 2099 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना के स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42599102 हो गई है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 881668 लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 1923845615 वैक्शीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 22 मई को कोरोना के 2,226 नए मामले और 65 लोगों की मौत, शनिवार 21 मई को कोरोना के 2,323 नए मामले और 25 लोगों की मौत, शुक्रवार 20 मई को कोरोना के 2,259 नए मामले और 20 लोगों की मौत, गुरुवार 19 मई को कोरोना के 2,364 नए मामले और 10 मरीजों की कोरोना से मौत, बुधवार, 18 मई को कोरोना के 1,829 नए मामले और 33 लोगों की मौत, मंगलवार 17 मई को कोरोना के 1569 नए मामले और 19 लोगों की मौत, सोमवार 16 मई को कोरोना वायरस के 2,202 नए मामले और 27 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 31वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में अब धीरे धीरे कोरोना की विदाई होने लगी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या कल मुकाबले काफी कमी दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि 31वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 22 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के छह नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 21 मई को नौ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 247 केंद्रों में 4399 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.05.22 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92708 हो गई है। इनमें से 89097 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।