Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

राज्य की नौ नर्सेज को उनके सेवाकाल के दौरान की गई उत्कर्ष सेवा के लिए मिलेगा नर्सेज रत्नु

ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन की उत्तराखंड राज्य शाखा की ओर से नर्सेस दिवस पर राज्य की नौ नर्सेज को उनके सेवाकाल के दौरान दी गयी उत्कर्ष सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 'नर्सेज रत्न' दिया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया की ये अवार्ड 16 जून को राज्य स्तरीय सम्मलेन में दिया जायेगा।

ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन की उत्तराखंड राज्य शाखा की ओर से नर्सेस दिवस पर राज्य की नौ नर्सेज को उनके सेवाकाल के दौरान दी गयी उत्कर्ष सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ‘नर्सेज रत्न’ दिया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया की ये अवार्ड 16 जून को राज्य स्तरीय सम्मलेन में दिया जायेगा।
एसोसिएशन की अध्यक्ष ललिता बिस्ट ने बताया की जिन नर्सेस ने अपने पूरे कार्यकाल में मॉडर्न नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल की तरह बिना कोई सम्मान की लालसा से मरीजों की सेवा की। हमेशा नर्सेज के सम्मान एवं हक़ की बातें कीं, लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं माँगा। ऐसी सेवानिवृत नर्सेस एवं नर्सिंग अध्यापको को एसोसिएशन ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि नर्सिंग टीचिंग केटेगरी में डॉ रत्ना प्रकाश, पाल कॉलेज हल्द्वानी, डॉ कमली प्रकाश, हिमालयन नर्सिंग कॉलेज, जॉलीग्रांट एवं हंसी नेगी ग्राफ़िक एरा, भीमताल को यह अवार्ड प्रदान किया जायेगा। क्लीनिकल सर्विसेज में अंजना भौमिक, रामेश्वरी नेगी, लक्ष्मी पुनेठा, सभी दून हॉस्पिटल, देहरदून से, शशिमणि पौड़ी से, नीना खान काशीपुर से एवं पुष्पा माया राइ हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट को ये अवार्ड दिया जायेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।