भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में सात दिन बाद हुई कोरोना से एक मौत
देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या में पिछले दिन की अपेक्षा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार 17 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10197 नए केस सामने आए। इस अवधि में 301 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट की बात करें तो ये 98.28 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 12134 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब तक कुल 33873890 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 128555 है। पिछले 24 घंटे में 6782042 वैक्सीनेशन हो चुका है। अब तक कुल 1136879685 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार 16 नवंबर को कोरोना के 8865 नए केस और 197 लोगों की मौत, सोमवार 15 नवंबर को कोरोना के 10229 नए केस और 125 लोगों की मौत, रविवार 14 नवंबर को कोरोना के 11271 नए केस और 285 लोगों की मौत, शनिवार 13 नवंबर को कोरोना के 11850 नए मामले और 555 लोगों की मौत, शुक्रवार 12 नवंबर को कोरोना के 12516 नए केस और 501 लोगों की मौत, गुरुवार 11 नवंबर को कोरोना के 13091 नए केस, बुधवार 10 नवंबर को कोरोना के 11466 नए केस और 460 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या मामूली
उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या से कुछ राहत है, लेकिन फिर मौत ने चिंता बढ़ा दी है। सात दिन बाद एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। मंगलवार 16 नवंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले 15 नवंबर को सात नए संक्रमित मिले थे। फिलहाल तीन जनपद कोरोना से मुक्त हैं। इन जिलों में बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग हैं। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1048 केंद्रों में 57436 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.11.16 Health Bulletin
अब तक कुल 7404 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344058 हो गई है। इनमें से 330321 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 174 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7404 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस थम से गए हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



