Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

देश में लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के नए संक्रमित उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया।

देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। रविवार 12 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंचटे में कोरोना के 7774 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 306 लोगों की कोरोना से जान चली गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना को 8464 लोगों ने मात दी। अब देश में कोरोना के कुल मामले 34690510 हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 92281 है। अब तक कोरोना के कुल 34122795 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 475434 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कुल 1329384230 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में शनिवार 11 दिसंबर को कोरोना के 7992 नए मामले और 393 लोगों की मौत, शुक्रवार 10 दिसंबर को कोरोना वायरस के 8503 नए मामले और 624 लोगों की कोरोना से मौत, गुरुवार नौ दिसंबर को कोरोना के 9419 नए केस और 159 लोगों की मौत, बुधवार आठ दिसंबर को कोरोना वायरस के 8439 नए मामले और 195 लोगों की मौत, मंगलवार सात दिसंबर को कोरोना के 6822 नए केस और 220 लोगों की मौत, सोमवार छह दिसंबर को कोरोना के 8306 नए मामले और 211 लोगों की मौत, रविवार पांच दिसंबर को कोरोना के 8895 मामले और 368 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में सातवें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। इस बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। वहीं सातवें दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। टिहरी जिला अब कोरोनामुक्त है। शनिवार 11 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 10 दिसंबर को 10 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 953 केंद्रों में 43183 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.11 Health Bulletin
अब तक कुल 7412 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344442 हो गई है। इनमें से 330703 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 151 है। अब तक प्रदेश में कुल 7412 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।