Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पेन-इंडिया स्कूल में न्यू ईयर-2023 का धूमधाम से किया स्वागत, केक सेरमनी के साथ ही खूब किया डांस

देहरादून में डोईवाला क्षेत्र स्थित पेन-इंडिया स्कूल भानियवाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय में न्यू ईयर थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने अंग्रेजी के अक्षरों में मनचाहे रंग भरकर और केक काटकर नव वर्ष -2023’ का स्वागत किया। इस मौके पर पेन-इंडिया स्कूल में न्यू ईयर की थीम पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने पेंटिंग बनाईं। प्रतियोगिता में सभी बच्चों की पेंटिंग को सराहा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बच्चों ने अंग्रेजी के अक्षरों में मनचाहे रंग भरकर ‘हैप्पी न्यू ईयर -2023’ लिखा। शिक्षिकाओं व बच्चों ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’’ के बैनरों एवं गुब्बारों से सुंदर सजावट की। प्रतियोगिता में सभी बच्चों की एक्टिविटी को सराहा गया। नौनिहालों ने स्कूल की सजावट में शिक्षिकाओं का सहयोग किया। इस दौरान बच्चे उत्साहित नजर आए। न्यू ईयर की थीम पर आयोजित गीतों पर बच्चों ने खूब डांस किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने कहा कि वर्ष 2023 में हम सामाजिक हित में गतिविधियों को और गति प्रदान करेंगे। संस्थापक अनूप रावत व सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि नव वर्ष प्रतीक नई उमंग व नए उत्साह का प्रतीक है, हम सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं सहित अटेंडेंट रेखा भी मौजूद रहीं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।