अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर आया नया अपडेट, अब इस दिन होगी रिलीज
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर नया अपडेट आया है। यानी कि इसकी रिलीज डेट तय कर दी गई है। इस फिल्म को पहले चार मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना के मौजूदा माहौल को देखते हुए इसकी रिलीज डेट को कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। अब ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी। इस तरह अक्षय कुमार के फैन्स को अब दो हफ्ते और इंतजार करना पड़ सकता है। इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया गया है।अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के पोस्टर काफी मजेदार रहे हैं। अक्षय कुमार के लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक एक्शन कॉमेडी है और इसमें खिलाड़ी कुमार जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
बच्चन पांडे के एक पोस्टर में अक्षय लोगों के ग्रुप के साथ बंदूक से आकाश में इशारा करते हुए एक ट्रक पर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरे में, सुपरस्टार के गले में चेन और हाथ में बंदूकों व हथियारों से भरा बैग देखा जा सकता है। एंटरटेनमेंट, हाउसफुल 3 और ‘हाउसफुल 4 के बाद साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ फरहाद सामजी और अक्षय कुमार के कॉम्बिनेशन वाली चौथी फिल्म है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






