Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के नए दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के आसपास फिर से स्थित हो गया है।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के नए दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के आसपास फिर से स्थित हो गया है। एक दिन की राहत के बाद लगातार दो दिन कोरोना के नए संक्रमित 40 हजार से अधिक मिले। ये चिंताजनक स्थिति है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार पांच अगस्त की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 42982 नए केस सामने आए और 533 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले चार अगस्त को कोरोना वायरस के 42625 नए मामले और तीन अगस्त की सुबह 30549 कोरोना के नए मामले सामने आए थे।
वहीं 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 41726 है। रिकवरी रेट की बात करें तो 97.37 प्रतिशत है। अभी तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 30974748 है। वहीं अब तक वैक्सीन की 48.93 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 3755115 डोज दी गई हैं।
उत्तराखंड में मौत से लगातार आठवें दिन राहत
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार चार अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले मंगलवार तीन अगस्त को 48 नए संक्रमित मिले थे। ये लगातार आठवां दिन है, जबकि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। वहीं बुधवार को टीकारण ने रफ्तार पकड़ी और एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 10 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7366 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342283 हो गई है। इनमें से 328304 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 42 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 576 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7366 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.92 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। चार अगस्त को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, एक मरीज डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 561 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 126 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 239 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में मंगलवार तीन अगस्त को 48 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार दो अगस्त को 37 नए संक्रमित, रविवार एक अगस्त को कोरोना के 22 नए संक्रमित, शनिवार 31 जुलाई को 38 नए संक्रमित, शुक्रवार 30 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 41 नए केस, गुरुवार 29 जुलाई को कोरोना के 48 नए संक्रमित, बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार चार अगस्त को 655 केंद्र में 103511 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार तीन अगस्त को 643 केंद्रों में 77089 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार दो अगस्त को 728 केंद्रों में 86476 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार एक अगस्त को 520 केंद्रों में 95874 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 31 जुलाई को 699 केंद्रों में 81375 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 30 जुलाई को 706 केंद्रों में 86869 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।