ग्रुटा और फुकटा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, चुने गए ये पदाधिकारी
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (ग्रुटा) से सम्बद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में ग्रुटा और फेडरेशन ऑफ़ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर एसोसिएशन (फुकटा) की नयी कार्यकारणी का गठन प्रो. डीके त्यागी के की देखरेख में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून, बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की, केएलडीए पीजी कॉलेज रुड़की, चमन लाल डिग्री कॉलेज हरिद्वार, रायसी डिग्री कॉलेज हरिद्वार के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्रुटा के लिए चुने गए पदाधिकारी
1. अध्यक्ष-डॉ राकेश पाठक, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून।
2. उपाध्यक्ष- प्रो. संजय पड़लिया, श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज, प्रो. मनोज जादौन डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून।
3. महासचिव- डॉ दीपक भट्ट, डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून।
4. संयुक्त सचिव- डॉ पुनीत सैनी, एमकेपीजी कॉलेज, डॉ संदीप पोसवाल, बीएसएम डिग्री कॉलेज रुड़की।
5. फुकटा प्रतिनिधि- डॉ अनुराधा वर्मा, श्री गुरु राम राय पीजी, डॉ पारुल दीक्षित डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून।
6. कार्यकारिणी सदस्य- प्रो. आरके शर्मा डीएवी पीजी कॉलेज, डॉ रुपेश त्यागी डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
फुकटा कार्यकारिणी
1. अध्यक्ष-प्रो. यू एस राणा, डीएवीपीजी कॉलेज देहरादून।
2. उपाध्यक्ष- प्रो. रश्मि त्यागी रावत, डीएवीपीजी कॉलेज, डॉ हरीश चंद्र जोशी, श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून।
3. महासचिव- प्रो. हर्षवर्धन पंत, एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून।
4. संयुक्त सचिव- डॉ पारितोष सिंह, डीबीएस पीजी कॉलेज, डॉ विनीता दहिया, रायसी डिग्री कॉलेज हरिद्वार।
5. एआईफुकटा प्रतिनिधि- डॉ संजीव कुमार, चमन लाल डिग्री कॉलेज हरिद्वार, डॉ नवीन कुमार केएलडीवी पीजी कॉलेज रुड़की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक में डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, प्रो. दीपाली सिंघल, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो.संदीप नेगी, प्रो. सुमंगल सिंह नेगी, प्रो. गोपाल क्षेत्री, डॉ कमल बिष्ट, डॉ अटल बिहारी वाजपेई, डॉ देवेश सिंह, डॉ विजय बहुगुणा, प्रो. मेहरबान सिंह गोसाई, प्रो. ए पी सिंह, दो बिंदेश दुबे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


