Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

नई शराब नीति से राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की पोल खुलीः धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने त्रिवेंद्र सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार को दो साल की नीति बनाने का अब नैतिक अधिकार नहीं है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने त्रिवेंद्र सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार को दो साल की नीति बनाने का अब नैतिक अधिकार नहीं है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि क्योंकि राज्य सरकार का अब केवल एक साल का कार्यकाल बाकी बचा है। आबकारी नीति का सीधा संबंध राज्य के राजस्व से होता है। इसलिए उसे अंतिम वर्ष में दो वर्षों की नीति निर्धारित करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
धस्माना ने कहा कि इस नई नीति के पीछे धन कुबेरों का हाथ साफ दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि अब ई टेंडरिंग और उसकी शर्तों के अनुसार छोटे शराब व्यापारी जो एक दो तीन दुकान ले लिया करते थे, वे सीधे प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगे। धस्माना ने कहा है कि ये त्रिवेंद्र सरकार के जीरो टोलरेंस के नारे का खोखलापन साबित करता है।