Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन राहत के बाद फिर आया कोरोना के नए संक्रमितों में उछाल, कुल मौत का आंकड़ा चार हजार पार

उत्तराखंड में तीन दिन राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल आया है। मंगलवार 11 मई की शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 7120 नए संक्रमित मिले।


उत्तराखंड में तीन दिन राहत के बाद कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल आया है। मंगलवार 11 मई की शाम स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 7120 नए संक्रमित मिले। साथ ही 118 लोगों की मौत हुई। अब एक्टिव केस की संख्या 76500 हो गई है। साथ ही मंगलवार को 4933 लोग स्वस्थ भी हुए। रविवार नौ मई को सर्वाधिक 180 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शुक्रवार सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार आठ मई से नए संक्रमितों की संख्या कम होने लगी। इस दिन 8390 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार 10 मई को 5541 लोग नए संक्रमित मिले थे और 168 की मौत हुई थी। लगातार तीन दिन नए संक्रमितों की संख्या घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ गई है। अब तक प्रदेश में नए संक्रमितों के मामले में तीन बार आठ हजार का आंकड़ा एक दिन में पार हो चुका है। वहीं, पहली बार नौ हजार का आंकड़ा शुक्रवार को पार हुआ था। यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को को 665 केंद्र में 53036 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। साथ ही कंटेनमेंट जोन बढ़कर 422 हो गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है। उत्तराखंड में 18 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू है।


कुल संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार
उत्तराखंड में अब कुल संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार हो गई है। अब ये आंकड़ा 256934 पहुंच गया है। इनमें से 171454 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से कुल 4014 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का प्रतिशत 1.56 है।


सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में मिले
मंगलवार को भी देहरादून में सर्वाधिक 2201 संक्रमित मिले। नैनीताल में 1152, उधमसिंह नगर में 813, हरिद्वार में 649, उत्तरकाशी में 586, रुद्रप्रयाग में 368, पौड़ी में 329, अल्मोड़ा में 302, टिहरी में 296, पिथौरागढ़ में 165, चमोली में 155 संक्रमित मिले। चंपावत में 80 और बागेश्वर में 24 संक्रमित मिले।


422 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 422 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इन क्षेत्र में देहरादून में 74, हरिद्वार में 23, नैनीताल में 66, पौड़ी में 17, उत्तरकाशी में 83, उधमसिंह नगर में 69, चंपावत में 32, चमोली में 8, टिहरी में 21, रुद्रप्रयाग में 6, पिथौरागढ़ में 9, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 3 कंटेनमेंट जोन है।