Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

उत्तराखंड में कल से तीन गुना ज्यादा मिले कोरोना के नए संक्रमित, धीरे धीरे बढ़ रहे एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 24 जुलाई की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा नए संक्रमित मिले। इसके बावजूद नए संक्रमितों का आंकड़ा फिलहाल संतोषजनक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 24 जुलाई की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। ये लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। वहीं, छह जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7359 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341673 हो गई है। इनमें से 327692 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 611 रह गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या एक्टिव मरीजों की संख्या 606 थी।  तक प्रदेश में कुल 7359 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.91 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 24 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी नया केस नहीं मिला। 24 घंटे के किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 3 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 549 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 121 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 195 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले थे। गुरुवार 22 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित, बुधवार 21 जुलाई को 37 नए कोरोना संक्रमित, मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित, सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित, रविवार 18 जुलाई को कोरोना के 19 नए संक्रमित, शनिवार जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की रफ्तार में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार 24 जुलाई को 438 केंद्रों में 25729 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 23 जुलाई को 570 केंद्रों में 47795 लोगों को, गुरुवार 22 जुलाई को 597 केंद्रों में 41968 लोगों को, बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 20 जुलाई को 670 केंद्र में 87064 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 19 जुलाई को 732 केंद्र में 45342 लोगों को, रविवार 18 जुलाई को 311 केंद्र में 33030 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।