उत्तराखंड में कम हुए नए कोरोना संक्रमित, दस जिलों में नहीं मिला संक्रमित, पांचवे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। राहत की बात ये है कि लगातार पांचवे दिन किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। दस जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। शुक्रवार 29 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 28 अक्टूबर को नौ नए संक्रमित मिले थे। टिहरी और उधमसिंह नगर जिले कोरोना से मुक्त हैं। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1163 केंद्रों में 49133 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.10.29 Health Bulletin
अब तक कुल 7400 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343876 हो गई है। इनमें से 330180 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सात लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 146 है। अब तक प्रदेश में कुल 7400 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



