Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

उत्तराखंड के 11 जिलों में नहीं मिले कोरोना के नए संक्रमित, आठवें दिन भी नहीं हुई मौत

उत्तराखंड कोरोना का हमला लगभग समाप्त हो चुका है। 13 जिलों में से 11 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, आठवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड कोरोना का हमला लगभग समाप्त हो चुका है। 13 जिलों में से 11 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, आठवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 10 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मात्र दो नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार नौ अप्रैल को भी दो नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 264 केंद्रों में 1217 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.04.10 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7692 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92208 हो गई है। इनमें से 88568 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 152 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7692 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 274 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.05 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।