उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, एक की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। साथ ही मौत के आंकड़ों में भी राहत है। शनिवार 19 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 243 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले शुक्रवार 18 फरवरी को कोरोना के 218 नए संक्रमित मिले थे और दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 970 केंद्रों में 15855 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
2022.02.19 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7670 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 89989 हो गई है। इनमें से 85362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 783 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1528 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7670 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 252 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.28 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.24 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




