उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित घटे, पांचवे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार पांचवे दिन भी किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार पांचवे दिन भी किसी भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 12 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 11 सितंबर को कोरोना के 24 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 749 केंद्रों में 37421 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक है।अब तक कुल 7389 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343223 हो गई है। इनमें से 329458 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 312 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट घटकर 95.99 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार 12 सितंबर को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 580 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 350 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



