Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में गिरावट जारी, उत्तराखंड में भी राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। एक बार फिर से इनकी दैनिक संख्या में कमी दर्ज की गई। सोमवार 22 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 473 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सात मौत दर्ज की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 531839 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 958 मरीज स्वस्थ हुए। अब स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44447472 हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 7623 है। रविवार को देशभर में 468 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,66,98,600 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार 21 मई को कोरोना के 756 नए संक्रमित और आठ मौत, शनिवार 20 मई को कोरोना के 781 नए संक्रमित और छह मौत, शुक्रवार 19 मई को कोरोना के 865 नए संक्रमित मिले और चार मौत, गुरुवार 18 मई को कोरोना के 906 नए संक्रमित और 20 मौत, बुधवार 17 मई को कोरोना के 1021 नए संक्रमित और चार मौत दर्ज की गई।मंगलवार 16 मई को कोरोना के 655 नए संक्रमित और 12 मौत, सोमवार 15 मई को कोरोना के 801 नए संक्रमित और आठ मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले चार नए संक्रमित
उत्तराखंड में रविवार 21 मई को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले। शनिवार 20 मई को कोरोना 16 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि छठे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7766 मौत
उत्तराखंड की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7766 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।