Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में फिर कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, दूसरे दिन भी दैनिक मौत शून्य, टीकाकरण में उतार चढ़ाव

बुधवार 21 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिन मामूली बढ़ोत्तरी के बाद आज बुधवार को मामूली कमी आई है। राहत ही बात ये है कि लगातार दूसरे दिन बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई। बुधवार 21 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे। एक दिन पहले सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 20 जुलाई की सुबह छह बजे से बढ़ाकर 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक कर दी गई है।

अब तक कुल 7357 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341573 हो गई है। इनमें से 327558 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 643 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7357 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.90 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 21 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी नया केस नहीं मिला। 24 घंटे के एक मरीज की मौत हुई। वहीं, 3 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 548 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 120 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 173 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित, रविवार 18 जुलाई को कोरोना के 19 नए संक्रमित, शनिवार जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित, 16 जुलाई शुक्रवार को कोरोना के 39 नए संक्रमित, गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित, बुधवार 14 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की रफ्तार में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 20 जुलाई को 670 केंद्र में 87064 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 19 जुलाई को 732 केंद्र में 45342 लोगों को, रविवार 18 जुलाई को 311 केंद्र में 33030 लोगों को, शनिवार को 546 केंद्रों में 50417 लोगों को, शुक्रवार 644 केंद्रों में 59942 लोगों को, गुरुवार 15 जुलाई को 535 केंद्र में 63385 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।