Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, दो की मौत, टीकाकरण में उतार चढ़ाव जारी, दिल्ली से ज्यादा हैं एक्टिव केस

गुरुवार 22 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में दो लोगों की मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन मामूली कमी के बाद फिर से कोरोना के नए केस में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। गुरुवार 22 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में दो लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले बुधवार 21 जुलाई को 37 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7359 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341629 हो गई है। इनमें से 327606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 48 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 649 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7359 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.90 फीसद है। दिल्ली में जहां कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हैं, वहीं, उत्तराखंड में 649 हैं।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 22 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी नया केस नहीं मिला। 24 घंटे के एक मरीज की मौत हुई। वहीं, 17 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 548 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 121 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 190 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में बुधवार 21 जुलाई को 37 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित, सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित, रविवार 18 जुलाई को कोरोना के 19 नए संक्रमित, शनिवार जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित, 16 जुलाई शुक्रवार को कोरोना के 39 नए संक्रमित, गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की रफ्तार में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार 22 जुलाई को 597 केंद्रों में 41968 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 20 जुलाई को 670 केंद्र में 87064 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 19 जुलाई को 732 केंद्र में 45342 लोगों को, रविवार 18 जुलाई को 311 केंद्र में 33030 लोगों को, शनिवार को 546 केंद्रों में 50417 लोगों को, शुक्रवार 644 केंद्रों में 59942 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।