भारत में फिर बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में एक मौत
भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर नए केस में 21.3 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर नए केस में 21.3 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार आठ सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड -19 के 37,875 नए मामले सामने आए। इस अवधि में 369 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 33096718 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 391256 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39114 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 32264051 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 441411 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24घंटे में 7847625 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल वैक्सीन की 707543018 डोज लग चुकी हैं।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार सात सितंबर को कोरोना के 31222 नए केस और 290 मरीजों की मौत, सोमवार छह सितंबर को कोरोना के 38948 नए मरीज मिले और 219 लोगों की मौत, रविवार पांच सितंबर को कोरोना के 42 766 नए मामले और 335 लोगों की मौत, शनिवार चार सितंबर को कोरोना वायरस के 42618 नए मामले और 330 मरीजों की मौत, शुक्रवार तीन सितंबर को 45352 नए कोरोना केस मिले और 366 की मौत, गुरुवार दो सितंबर को कोरोना के 47092 नए मामले और 509 की मौत, बुधवार एक सितंबर को नए कोरोना-19 के 41965 केस सामने आए और 460 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में फिर घटे कोरोना के नए संक्रमित
कोरोना से मौत हुई। मंगलवार सात सितंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले सोमवार छह सितंबर को कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1089 केंद्रों में 72661 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7389 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343139 हो गई है। इनमें से 329327 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 371 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट घटकर 95.97 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार सात सितंबर को ब्लैक फंगस का एक केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 577 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 347 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।




