Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

उत्तराखंड में फिर घटे कोरोना के नए संक्रमित, दो दिन बाद हुई एक मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिर नए संक्रमितों की संख्या घटी, वहीं, दो दिन बाद एक मरीज की कोरोना से मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिर नए संक्रमितों की संख्या घटी, वहीं, दो दिन बाद एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। मंगलवार सात सितंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले सोमवार छह सितंबर को कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1089 केंद्रों में 72661 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7389 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343139 हो गई है। इनमें से 329327 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 371 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7389 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट घटकर 95.97 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार सात सितंबर को ब्लैक फंगस का एक केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 577 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 131 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 347 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।