भारत में कोविड-19 के नए केस बढ़े, उत्तराखंड में भी आया उछाल
भारत में कोरना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए केस में उछाल दर्ज किया गया। यही स्थिति उत्तराखंड में भी है। बुधवार 24 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10649 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 36 लोगों की कोरोना से जान गई। कोरोना से अब तक कुल 527452 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10677 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 43744301 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 96442 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 2717979 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2105883682 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 23 अगस्त को कोरोना के 8586 नए संक्रमित मिले और 48 मरीजों की मौत, सोमवार 22 अगस्त को कोरोना के 9531 नए संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत, रविवार 21 अगस्त को कोरोना के 11539 नए संक्रमित और 43 लोगों की मौत, शनिवार 20 अगस्त को कोरोना के 13272 नए संक्रमित और 36 मरीजों की मौत, शुक्रवार 19 अगस्त को कोरोना के 15754 नए मामले और 47 मरीजों की मौत, गुरुवार 18 अगस्त को कोरोना के 12608 नए केस और 72 लोगों की मौत, बुधवार 17 अगस्त को कोरोना के 9062 नए केस और 36 मरीजों की मौत, मंगलवार 16 अगस्त को कोरोना के 8813 नए मामले और 29 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौत से राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या उछाल दर्ज किया गया। साथ ही कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। मंगलवार 23 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 166 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 22 अगस्त को 87 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 933 केंद्र में 27580 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.23 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7735 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102425 हो गई है। इनमें से 97526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 180 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 886 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7735 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 317 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.22 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



