Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

भारत में जनवरी माह में बढ़ सकते हैं कोरोना के नए केस, 40 दिन होंगे अहम

भारत में कोरोना के लिहाज से अगले 40 दिन अहम हो सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, जनवरी माह में भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने महामारी के प्रसार की पिछली पद्धति का हवाला देते हुए बुधवार को यह कहा। बताया कि विगत में यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने साथ ही कहा कि भारत में संक्रमण की गंभीरता कम हैय़ यदि कोविड की नयी लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में भारत आये 6000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करेंगे। सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की रैंडम’ कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। इसके लिए मंगलवार को देशभर में अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिये व्यवस्थाएं भी जांची गई थी। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।