Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के नए संक्रमित, बढ़ते मामलों को लेकर 20 अप्रैल को होगी बैठक

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते DDMA की 20 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है।

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 366 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते DDMA की 20 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है।
गौरतलब है कि दिल्ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में स्‍वीकार किया कि दिल्‍ली के कोरोना के मामले में बढ़े हैं, लेकिन उन्‍होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। यह पता लगना बाकी है कि यह पुराना ही वैरियंट है या नया। यह जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा। उन्‍होंने कहा था कि किसी भी स्कूल में एक भी केस आता है तो हम इस पर नजर रखते हैं।
वहीं, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अगर स्कूल में कोरोना का कोई मामला सामने आता है तो तत्काल शिक्षा निदेशालय को सूचित किया जाए और पूरे स्कूल या फिर पूरे विंग को कुछ समय के लिए बंद किया जाए। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशानिर्देश में स्कूलों को कोरोना नियमों के सख्ती से पालन की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *