Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 21, 2026

दिल्ली में कोरोना के दोगुने हुए नए केस, उत्तराखंड में एक दिन पहले आ चुका है दोगुने से ज्यादा उछाल

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में हो रही वृद्धि ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए संक्रमितों में दोगुना उछाल देखा गया है। वहीं, उत्तराखंड में एक दिन पहले ही दोगुने से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में हो रही वृद्धि ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए संक्रमितों में दोगुना उछाल देखा गया है। वहीं, उत्तराखंड में एक दिन पहले ही दोगुने से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के 1934 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्‍या बुधवार को आए मामलों से दोगुनी से ज्‍यादा है। राहत की बात केवल यही कही जा सकती है कि इन 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई।
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से शेयर किए गए डेटा के अनुसार, दिल्‍ली में पॉजिटिविटी रेट इस समय 8.10 प्रतिशत है। दिल्‍ली में बुधवार को 23,879 टेस्‍ट हुए थे। गुरुवार को आए 1,934 केसों के साथ ही दिल्‍ली में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1927394 तक पहुंच गई है, जबकि 26 हजार 242 लोगों को कोराना के कारण जान गंवानी पड़ी है।
गौरतलब है कि दिल्‍ली के साथ-साथ देश में भी पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 8.68 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले सामने आए। कोरोना के कुल मामलों की संख्या की बात करें तो 43,344,958 हो गई है। वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो 83,990 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10,972 लोग ठीक हुए। अब तक कुल 42,736027 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 524,941 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 14,91,941 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 1,96,62,11,973 वैक्सीनेशन हो चुका है।
उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट जारी, छठवें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के नए केस की संख्या में चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दूसरी बार 50 से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए। राहत की बात ये है कि छठवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। गुरुवार 23 जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 22 जून को 50 नए संक्रमित मिले थे। इससे पहले मंगलवार 21 जून को 18 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 865 केंद्रों में 7716 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.06.23 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93315 हो गई है। इनमें से 89542 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 187 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7695 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 277 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.96 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
एक दिन पहले

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *