Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नेपाल की निजी एयरलाइन का विमान लापता, चार भारतीयों सहित 22 यात्री थे सवार

नेपाल की प्राइवेट एयरलाइन तारा एयर की एक फ्लाइट रविवार को लापता हो गई है। इस फ्लाइट का ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया है। एयरलाइन अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं।

नेपाल की प्राइवेट एयरलाइन तारा एयर की एक फ्लाइट रविवार को लापता हो गई है। इस फ्लाइट का ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया है। एयरलाइन अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं। तारा एयर के इस छोटे पैसेंजर प्लेन में कुल 22 सवारियों के होने की खबर है, जिनमें चार भारतीय बताए जा रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, दो इंजन वाला तारा एयर 9 एनएईटी (Tara Air 9 NAET) पोखरा से जोमसोम जा रहा था। तभी रास्ते में इसका कंट्रोलरूम से संपर्क टूट गया। स्टेट टेलीविजन के मुताबिक, इस प्लेन में कुल 22 यात्री थे, जिनमें चार भारतीय, तीन जापानी और बाकी सभी नेपाली नागरिक थे। प्लेन में तीन क्रू मेंबर सवार थे।
यह एयरक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह 9.55 बजे पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ा था। जो मसोम राजधानी काठमांडू से 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। मुस्तांग के लेते इलाके में पहुंचने के बाद इसका संपर्क टूट गया। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नेत्रा प्रसाद शर्मा ने बताया कि मुस्तांग जिले के जोमसोम में इस प्लेन को आसमान में देखा गया। इसके बाद यह धौलागिरी की पर्वतों की ओर मुड़ गया और उसके बाद से इसका कुछ पता नहीं चला।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरल ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लापता एयरक्राफ्ट को ढूंढने के लिए दो प्राइवेट हेलीकॉप्टरों को तुरंत तैनात कर दिया है। नेपाल सेना के चॉपर को भी तलाशी अभियान के लिए तैनात किया जा रहा है। मुस्तांग में जिला पुलिस ऑफिस के डीएसपी राम कुमार दानी ने बताया कि इलाके में हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवल ने बताया कि नेपाली सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर लेते, मुस्तांग के लिए निकला है। आशंका है कि यहां यह प्लेन क्रैश हुआ है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया हॉटलाइन नंबर
नेपाल में भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हॉटलाइन नंबर जारी किया है। घटना का संज्ञान लेते हुए नेपाल के उड्डयन प्राधिकरण की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी। इस पर दूतावास ने कहा कि वो गुमशुदा लोगों के परिवारों से संपर्क है और किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए हॉटलाइन नंबर जारी कर रही है। बता दें कि विमानन सूत्रों ने बताया कि विमान को पश्चिमी पर्वतीय इलाके में जोमसोम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग पर घोरेपानी के ऊपर आसमान में विमान का टॉवर से संपर्क टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *