Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

जल संस्थान की लापरवाही, गड्ढा बना दुर्घटनाओं का कारण, डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रीयल जांच

पेयजल लाइन के निर्माण के दौरान सड़कों की खुदाई के बाद गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जिलाधिकारी देहरादून ने मसिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।

पेयजल लाइन के निर्माण के दौरान सड़कों की खुदाई के बाद गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जिलाधिकारी देहरादून ने मसिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में ये तय किया जाएगा कि इसमें किस किस स्तर पर लापरवाही की गई है। साथ ही जांच अधिकारी को इस मामले में लोनिवि के अभियंता सहयोग करेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक देहरादून में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बीजेपी कार्यालय से आगे बलवीर रोड़ पर स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत मैसर्स आरजी गुरूनाम तथा उत्तराखंड जल संस्थान (दक्षिण) की ओर से पाइप लाईन टेस्टिंग एवं लीकेज मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान सड़कों की खुदाई के उपरान्त गड्ढों को सही तरीके से भरा नहीं गया। ऐसे में कई स्थानीय व्यक्ति आवागमन के दौरान दुर्घटना से चोटिल हुए हैं।
इस मामले में कई शिकायत मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं की उक्त कार्य प्रणाली और असुरक्षित कार्य तथा लापरवाही के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच की आवश्यकता महसूस की गई। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोपालराम बिनवाल को मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए नियुक्त किया है। वह सभी पहलुओं की गहनतापूर्वक जांच कर यह सुनिश्चित करेगें कि उपरोक्त लापरवाही के लिये कौन-कौन विभागीय अधिकारी/ठेकेदार दोषी एवं जिम्मेदार है। जांच के दौरान स्थानीय व्यक्तियों का पक्ष भी सुनने के डीएम ने निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि कार्य गुणवत्ता के प्रति तकनीकी सहयोग अपेक्षित हो तो इसके लिये लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खंड के अधिशासी अभियन्ता का सहयोग लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *