Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 26, 2026

नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने देहरादून में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज देहरादून में न्यू कैंट रोड पर एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, गाइनेकोलॉजिस्ट डाइटिशियन, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से निशुल्क जांच कर शिविर में उपस्थित लोगों को सलाह प्रदान की। शिविर का आयोजन मैक्स अस्पताल के सहयोग से किया गया। इसमें 127 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल पीएफटी की मुफ्त जांच की गई। डॉक्टरों की सलाह पर आयुर्वेदिक एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाओ का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, रक्तवीर अनिल वर्मा, प्रसिद्ध भागवत आचार्य सुभाष जोशी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, आभा बर्थवाल, अग्रवाल समाज महिला अध्यक्ष रितु गोयल ने संयुक्त रूप से किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने उपस्थित महानुभावों को अवगत कराया कि ट्रस्ट का गठन आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया गया है। ट्रस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर निशुल्क सेवाएं प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य हमारी पहली आवश्यकता है। उसके लिए निशुल्क कार्य करना सबसे बड़ी समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बहुत अच्छी पहल की है इस तरह के कार्यक्रमों से अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का जो संकल्प लिया गया है, यह अपने आप में अनुकरणीय है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मैं ट्रस्ट के पूर्व कार्यक्रम में भी उपस्थित हो चुका हूं। ट्रस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तम कार्य कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भागवत आचार्य सुभाष जोशी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से बड़ा धर्मार्थ कार्य और नहीं हो सकता। वैश्य महासंघ के के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए ट्रस्ट के कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में आभा बर्थवाल, कमलेश अग्रवाल, रितु गोयल, विजय कथूरिया, ताराचंद गुप्ता, अधीर मुखर्जी, रक्तवीर अनिल वर्मा, मनोज ध्यानी, क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मुकुल शर्मा, हरिराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर में डॉक्टर सोना, कौशल गुप्ता, डॉ मनुज नौटियाल, डॉ रितु बडोनी, डॉ शैली गुप्ता, डॉ डॉली बालियान के अलावा अक्षय अग्रवाल, काजल रावत, अंशुल राणा, सृष्टि भट्ट, हिमानी राघव, गीतांजलि मुरैना का विशेष योगदान रहा। सहयोगियों में शोभित जैन, राघव गोयल, सुमित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *