Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

पेन इंडिया स्कूल में नवरात्रि व दशहरा उत्सव की धूम, फैंसी ड्रेस एक्टिविटी के लिए कई रूपों में नजर आए बच्चे

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पेन इंडिया स्कूल भानियावाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय में नवरात्रि व दशहरा उत्सव की धूम रही। इस दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, डांडिया डांस, ड्राइंग व क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल भानियावाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ मां दुर्गा के भव्य स्वरुप की झांकी बनाई। इस दौरान सभी बच्चों ने डांडिया गीतों पर खूब डांस किया। इसके अलावा नवरात्रि की थीम पर ड्राइंग व क्राफ्ट एक्टिविटी आयोजित की गई। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण दिखाई गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, राज्यश्री कठैत व सीमा चौहान ने बच्चों को नवरात्र व दशहरा पर्व के महत्व की जानकारी दी। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत व सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि तीज त्यौहारों पर इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस होता है। अंत में विद्यालय में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।