Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ग्राफिक एरा में मानवाधिकारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, मानवता ही न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला: कुसुम कंडवाल

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि कानून अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन मानवीय मूल्यों के बिना न्याय की परिकल्पना अधूरी है। मानवता और नैतिकता ही किसी भी समाज को सही दिशा देने वाले मूल आधार हैं। वह शुक्रवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानवाधिकारों पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कुसुम कंडवाल ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और न्याय तक पहुंच से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एचसी सेमवाल ने मानवाधिकारों के संरक्षण, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और न्याय सुनिश्चित करने में मानवाधिकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल वीके माहेश्वरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और ज्ञान समाज की अमूल्य धरोहर है। इसलिए उनकी सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करना कानूनी व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ ने किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के एआई एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डा. अमित आर. भट्ट, कॉलेज ऑफ लॉ के हेड डा. अशुतोष हजेला के साथ डा. शैलजा ठाकुर, मनीष प्रताप सिंह, शान्तनु शेखर, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।