Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नैनीताल पुलिस का आपरेशन वज्रपात, दो सप्लायरों से 73.15 ग्राम स्मैक बरामद

नैनीताल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन वज्रपात चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 73.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गई है।

नैनीताल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आपरेशन वज्रपात चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 73.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी गई है।
हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक हाल ही में एक साथ विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए करीब 60 ऐसे लोगों को पकड़ा गया था, जो या तो नशा करते हैं या फिर नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। इस पर 12 से अधिक बड़े तस्करों के नाम प्रकाश में आए थे।
इसी कड़ी में डीके पार्क हल्द्वानी के पास बाइक सवार दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे 73.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इन युवकों में तौफिक अली पुत्र अजमत अली निवासी कजरहाई थाना भोट जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और उसका छोटा भाई मुफीद अली है।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि बिलासपुर निवासी परवेज नाम के व्यक्ति से वे स्मैक लाए थे। वे हल्द्वानी में किराए का कमरा लेकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में इस धंधे में कूद गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *