Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में नैनीताल पुलिस ने वापस कराए दस हजार रुपये

साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति की नैनीताल पुलिस ने मदद की और उसके खाते में ठगी के दस हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस के इस कार्य की पीड़ित ने सराहना की।

साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति की नैनीताल पुलिस ने मदद की और उसके खाते में ठगी के दस हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस के इस कार्य की पीड़ित ने सराहना की।
पुलिस के मुताबिक आज नैनीताल के साइबर सेल में प्रकाश सिंह नेगी निवासी डहरिया हल्द्वानी जनपद नैनीताल ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि फोन पे एप कस्टमर केयर नंबर गूगल से किसी ने उसके दस हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इस पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। साथ ही साईबर क्राइम सेल नैनीताल की ओर से उक्त राशि को होल्ड करवा कर आवेदक के एकाउंट में वापस करने की प्रक्रिया की गई। इस पर प्रकाश सिह नेगी ने साइबर सैल नैनीताल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस के मुताबिक ठगों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *