Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

चार माह के भीतर नैनीताल पुलिस ने रिकवर किए कुल 304 मोबाइल, कीमत करीब 38 लाख

नैनीताल पुलिस ने चोरी और खोए गए मोबाइल की तलाश में चलाए गए अभियान के तहत चार माह के भीतर 304 मोबाइल रिकवर कर लिए हैं।


नैनीताल पुलिस ने चोरी और खोए गए मोबाइल की तलाश में चलाए गए अभियान के तहत चार माह के भीतर 304 मोबाइल रिकवर कर लिए हैं। इनकी कीमत करीब 38 लाख रुपये है। इन मोबाइल को शिकायतकर्ता को लौटाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के मुताबिक आम जनता के मोबाइल खोने व चोरी होने की लिखित शिकायतों को नैनीताल में गंभीरता से लेते हुए इन पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप सेल प्रभावी है। पुलिस मोबाइल ऐप सेल नैनीताल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी डा. जगदीश चन्द्र के निर्देशन एवं हल्द्वानी के सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी की देखरेख में मोबाइल एप के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, कानि अशोक, कानि प्रकाश सिंह बिष्ट की टीम कार्यरत है।
ये टीम शिकायत कर्ता के प्रार्थना पत्रो के आधार पर मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर एसओजी ने सर्विलांस पर लगाया और मोबाइल की लोकेशन तलाश की। माह अकटूबर 2020 से माह फरवरी 2021 तक के कुल 304 के मोबाइलों को मोबाइल ऐप टीम ने प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब व पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया। कुल 304 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन की कीमत 3828800 रुपये है।
उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल मोबाइल ऐप टीम ने मोबाइल एप के गठन से वर्ष 2021 तक 2700 मोबाइल रिकवर किये गये। माह अकटूबर 2020 से माह फरवरी 2021 तक के कुल 304 के मोबाइलों को रिकवर किया है।