Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, महिला सहित स्मैक के साथ पकड़े चार तस्कर

नैनीताल जिले की पुलिस ने भी नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत नशा बेचने वालों की धरपकड़ जारी है। तीन थानों की पुलिस ने चार तस्करों को पकड़कर स्मैक बरामद की। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है।
मुखानी पुलिस के मुताबिक एक तस्कर को 5.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान भाखड़ा पुल के पास एक बाइक सवार को चेक किया तो उससे उक्त स्मैक मिली। अभियुक्तग्राम लखोरा थाना कैन्ट बरेली का मूल निवासी है। जो हाल में निवासी आम्रपाली मुखानी में रह रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उक्त स्मैक पप्पू हड्डी उर्फ पॄथ्वी राज थापा से लाया है। पुलिस उसके खिलाफ भी जांच कर रही है।
वहीं, वनभूलपुरा पुलिस ने मोहम्मद सलीम उर्फ बिट्टू पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी इंद्रा नगर बड़ी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को 05.20 ग्राम स्मैक के साथ व मोहम्मद सैजान पुत्र मोहम्मद तौसीफ निवासी दुर्गा मंदिर के पास इंद्रानगर थाना बनभूलपुरा को 02.30 ग्राम स्मैक के साथ स्लॉटर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सलीम उपरोक्त पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। उधर, काठगोदाम पुलिस ने 4.14 ग्राम स्मैक के साथ थाना महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसे मल्ला प्लॉट दमुवाढुंगा से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *