Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

गांधी जयंती पर चलेगा दून के सभी 100 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान नगर निगमः गामा

देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर देहरादून नगर निगम के सभी 100 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

देहरादून में धर्मपुर विधानसभा के पथरीबाग चौक पर अत्याधुनिक शौचालयों का उद्घाटन करने के पश्चात मीडिया से बातचीत करते देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर देहरादून नगर निगम के सभी 100 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने कहा की निगमकर्मी तो महानगर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर कार्य करते ही हैं, पर यह नागरिकों का कर्तव्य है कि कम से कम गंदगी करें। क्योंकि स्वच्छता तभी कायम रहती है, जब किसी स्थान को गंदा ही ना किया जाए।
महापौर के अनुसार कैंट विधानसभा की साईं लोक कॉलोनी स्थित मछली तालाब को सफाई करा कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। शौचालय उद्घाटन कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल , मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, पार्षद आलोक कुमार, महिपाल धीमान, राजपाल सिंह, भाजपा नेता वीर सिंह पवार, गिरिराज उनियाल, शशि जोशी, नवीन, कलम सिंह मियां, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सरदार सोनू सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश्वरी थपलियाल, बबली रावत, रिया कोहली, इंदिरा बडोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।